
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर, 30 जुलाई 2026:* श्रावणी मेले के अवसर पर कांवरिया पथ स्थित नवाडीह के समीप गुरुवार को शिवशंकर सेवा शिविर, दुरौंदा, सिवान द्वारा आयोजित मासव्यापी कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन देवघर विधायक सुरेश पासवान ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

-
इस अवसर पर सुरेश पासवान ने कहा कि श्रावणी मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने शिविर के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवा भावना से कांवरियों को यात्रा के दौरान काफी सहूलियत मिलती है।
आयोजकों ने बताया कि मासभर संचालित होने वाले इस सेवा शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क चाय, शुद्ध पेयजल, शौचालय, प्रसाद, रात्रि विश्राम तथा भोजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सेवा शिविर का तीसरा वर्ष है। इस सेवा कार्य में रोमित सिंह, बबलू सिंह, रोहित सिंह, दीपक सिंह, संजय मंडल सहित कई स्वयंसेवक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और पूरे श्रावण माह तक श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक कांवरियों से शिविर की सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील भी की।

More Stories
मारवाड़ी युवा मंच के 36वें श्रावणी सेवा शिविर का उद्घाटन – पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने किया शुभारंभ, 50वें वर्ष की सेवा यात्रा शुरू
आर.एल सर्राफ में हाईटेक मीडिया सेंटर शुरू- उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने किया शुभारंभ, 24×7 काम करेगा सेंटर
देवघर के अनुराग रंजन ने 16वीं झारखंड राज्य तैराकी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक::- नंदन पहाड़ लेक में अभ्यास कर रचा इतिहास, बढ़ाया जिले का मान