देवघर प्रेम रंजन झा
सुभाष चंद्र बोस “नेताजी” की 128 वां जयंती देवघर जिला कांग्रेस ने मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश के अगुवाई में कांग्रेस जनों ने जिला कार्यालय में नेता जी के तस्वीर पर तथा सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजली दी। इस दरम्यान कांग्रेस नेता एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष मुन्नम संजय ने नेता जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने हेतु सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थीऔर युवाओं को एकत्रित कर अपना संघर्ष जारी रखा। नेता जी आज भी देश के हर नागरिक व युवाओं के दिलों पर अंकित है। उनकी जीवनी राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता,कर्तव्य और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। वहीं जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष का कमान संभाल चुके
नेताजी आज़ादी के लड़ाई में कई बार जेल गए। वो गरम दल के नेता थे। उनका नारा ‘चलो दिल्ली चलो’ ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ ‘जय हिन्द’ नेताजी सुभाष चंद्र जी का प्रसिद्ध नारों ने आजदी के संग्राम को धारदार बनाया। सुभाष चंद्र बोस गाँधीजी से काफी प्रभावित थे। उन्हें हम सभी देशवासी शत् शत् नमन करते हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति,विजयनाथ मिश्रा,रवि बर्मा, हेमंत चौधरी, गोलू,प्रियांशु,संतोष,अधीर बर्मा
आदि मौजूद थे।
भवदीय
दिनेश कुमार मंडल
प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमिटी देवघर।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा