देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर:* भारत विकास परिषद, देवघर शाखा के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को सेंट मेरी गर्ल्स हाई स्कूल में एनीमिया जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 300 छात्राओं का हीमोग्लोबिन जांच की गई और उन्हें स्वास्थ्य संरक्षण के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का मुख्य विषय “स्वस्थ, समर्थ, संस्कारी भारत” रखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और सामूहिक वंदे मातरम् गायन से हुई। इसके बाद परिषद के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. के. पल्लवी, एम्स देवघर की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. स्वाति प्रिया और स्कूल की प्राचार्या क्रिस्टीना महोदया को अंगवस्त्र, मोमेंटो और स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।
*डॉक्टरों ने बताया एनीमिया से बचाव और स्वच्छता का महत्व*
मुख्य वक्ता डॉ. के. पल्लवी और डॉ. स्वाति प्रिया ने छात्राओं को एनीमिया के कारण, लक्षण, दुष्परिणाम और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, संतुलित एवं आयरन युक्त आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से सवाल भी पूछे, जिनका बच्चियों ने उत्साह से उत्तर दिया।
डॉक्टरों ने कहा कि एक स्वस्थ बालिका ही भविष्य में समर्थ नारी बनती है और समर्थ नारी ही स्वस्थ, सशक्त एवं संस्कारी भारत की आधारशिला है।
परिषद की अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने कहा कि “स्वस्थ, समर्थ और संस्कारी” तीनों शब्द एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ शरीर से सामर्थ्य बनता है और सामर्थ्य को दिशा संस्कार देते हैं। यदि बेटियां स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तो वे परिवार के साथ पूरे राष्ट्र को नई दिशा देंगी।
कार्यक्रम में सभी छात्राओं के बीच एक महीने की आयरन टेबलेट, सेनेटरी नैपकिन और चॉकलेट वितरित की गई। जिला स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. सुषमा वर्मा के सहयोग से सदर अस्पताल के अटेंडेंट ने हीमोग्लोबिन जांच की।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश राज, सेवा प्रभारी संजय बांका, रंजीत बरनवाल, एस.पी बिलास भुइया, कंचन शेखर, प्रो. परिमल सिंह, आशा कुमारी, लाजवंती गुप्ता सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष कंचन मूर्ति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व अध्यक्ष आलोक मल्लिक, संरक्षक अरुण गुटगुटिया और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा