देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्षा *डॉ. ममता किरण* के नेतृत्व में क्लब की सदस्याओं ने मंगलवार को चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में सेवा का अनुकरणीय कार्य किया।

क्लब द्वारा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के बीच दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।

इस दौरान बाल्टी, मग, मच्छरदानी, खाद्य सामग्री सहित अन्य उपयोगी सामान जरूरतमंदों को भेंट किए गए। क्लब की सदस्याओं ने वृद्धजनों और बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उनके प्रति सम्मान व स्नेह व्यक्त किया। सेवा कार्य के दौरान आश्रम के सभी लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया।

*’समाज के कमजोर वर्ग की सेवा ही हमारा उद्देश्य’*
डॉ. ममता किरण ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना इनर व्हील क्लब का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में समाजसेवी रीता चौरसिया, डॉ. के. पल्लवी, कंचन मूर्ति, अर्चना सिन्हा, सुषमा रानी, अनीता गुप्ता, निशा जायसवाल, अर्चना भगत, नमिता भगत और आरती झा सहित क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।


More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा