देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर:* भीषण गर्मी के बीच देवघर शहरी क्षेत्र में पिछले 10 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। डोमासी पानी टंकी के ऊपरी हिस्से के क्षतिग्रस्त होने से शहर की लगभग आधी आबादी के बीच पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि केबल बिछाने वाली कंपनी की लापरवाही के बाद टंकी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
इस संकट के बावजूद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर, डिप्टी मेयर, वार्ड पार्षद और वरीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। चुनावी वादे करने वाले जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता से नागरिकों में भारी आक्रोश है। बिना पानी के दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। संपन्न लोग महंगे दाम पर प्राइवेट टैंकर या जार का पानी खरीद रहे हैं, जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने पीने के पानी का भी संकट है।
सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति ने मांग की है कि डोमासी टंकी की मरम्मत पूरी होने तक नगर निगम सभी प्रभावित वार्डों में सरकारी टैंकरों से तत्काल पानी सप्लाई करे। समिति ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो जनता सड़क पर उतरने को मजबूर होगी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा