नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डिवाइन पब्लिक स्कूल में पूल पार्टी की धूम, जुम्बा-ड्राइंग से लेकर फ्रूटी तक बच्चों ने लूटी मस्ती-: प्राचार्या डॉ. ममता किरण बोलीं- आनंदमय माहौल में सीखने से बनते हैं जिम्मेदार नागरिक

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर:* डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 का परिसर शुक्रवार को जूनियर बच्चों की किलकारियों और मस्ती से गूंज उठा।

विद्यालय में आयोजित पूल पार्टी में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गर्मी को मात देते हुए पानी में खूब धमाल मचाया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने फीता काटकर किया।

पूल में उतरने से पहले बच्चों ने संगीत की धुन पर जुम्बा डांस कर वार्मअप किया, जिसने माहौल को और भी ऊर्जावान बना दिया।

पूल में रंग-बिरंगे बॉल और खिलौनों के साथ बच्चों ने जल-क्रीड़ा का जमकर लुत्फ उठाया। मस्ती के साथ सीख का भी ख्याल रखा गया। ड्राइंग एक्टिविटी में बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर उकेरा तो शिक्षकों ने ताजे फलों की प्रदर्शनी लगाकर संतुलित आहार का महत्व समझाया। बच्चों को बताया गया कि रोज फल खाने से तन-मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।

शिक्षकों ने प्रेरणादायक चींटी की कहानी सुनाकर मेहनत, धैर्य और टीमवर्क का पाठ पढ़ाया। कहानी के जरिए बच्चों को समझाया गया कि छोटे-छोटे प्रयास और आपसी सहयोग से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में ठंडी-ठंडी फ्रूटी पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने कहा, “किताबी ज्ञान के साथ खेल, रचनात्मक गतिविधियां और नैतिक शिक्षा बच्चों के समग्र विकास की नींव हैं।

ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना जगाते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चा आनंदमय माहौल में सीखते हुए संवेदनशील और सफल नागरिक बने।”

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसी मनोरंजक एवं शैक्षणिक गतिविधियां जारी रहेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

 

You may have missed