देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

*देवघर, 2 जुलाई 2026:* द एडमिशन कंसल्टेंसी के तत्वावधान में देवघर में पहली बार _स्पॉट एडमिशन फेयर 2026_ का आयोजन किया जा रहा है। 5 जुलाई शनिवार को होटल ईशान सरोवर पोर्टिको में लगने वाले इस मेगा फेयर में देश के 20 से अधिक नामी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के प्रतिनिधि छात्रों को ऑन-स्पॉट काउंसलिंग और एडमिशन की सुविधा देंगे।
*एक छत के नीचे 200+ कोर्स का विकल्प*
फेयर में इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट, लॉ, एग्रीकल्चर समेत 200 से अधिक कोर्स के विकल्प उपलब्ध रहेंगे। छात्र अपनी योग्यता के अनुसार तुरंत कोर्स एवं कॉलेज का चयन कर सकेंगे। आयोजकों के अनुसार बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान इस फेयर में भाग ले रहे हैं।
*योग्य छात्रों को 100% तक छात्रवृत्ति*
फेयर की खास बात यह है कि योग्य छात्रों को 100% तक की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। साथ ही छात्रों एवं अभिभावकों के लिए मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है। आयोजकों को उम्मीद है कि देवघर एवं आसपास के जिलों से 200 से अधिक छात्र इस फेयर में शामिल होंगे।
*’घर के पास ही मिलेगा करियर का बेहतरीन विकल्प’*
आयोजक उमेशानंद झा ने कहा, “हमारा उद्देश्य देवघर के बच्चों को उनके घर के पास ही बेहतरीन करियर विकल्प उपलब्ध कराना है। अब छात्रों को एडमिशन के लिए बड़े शहरों में भटकना नहीं पड़ेगा। सभी टॉप कॉलेज खुद चलकर देवघर आ रहे हैं।”
*कार्यक्रम विवरण:*
*तिथि:* 5 जुलाई 2026, शनिवार
*समय:* सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
*स्थान:* होटल ईशान सरोवर पोर्टिको, देवघर
*संपर्क:* अधिक जानकारी के लिए उमेशानंद झा, द एडमिशन कंसल्टेंसी, देवघर से मोबाइल नंबर 9934707382 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा