नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास वी. भी. ने कहा ( हिंदू नहीं संविधान खतरे में है)

देवघर से प्रेम रंजन झा

 

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास वी.भी.ने परिसदन देवघर में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि गोड्डा लोकसभा स्तरीय युवा कांग्रेस मिलन कार्यकर्ता सम्मेलन हंसडीहा में काफी सफ़ल रहा। आज के कार्यक्रम में युवाओं की भारी उपस्थित से स्पष्ट दिखाई दिया कि युवा में कांग्रेस के प्रति जुड़ाव बढ़ा है। केंद्र के मोदी सरकार द्वारा युवाओं को छलने का काम किया। हर वर्ष 2 करोड़ की नौकरी का वादा देकर आज नौकरी को ही समाप्त कर दिया। रेलवे एवं सेना में हर वर्ष लाखों की बहाली होती थी,जिसे मोदी ने सेना में चार साल की नौकरी अग्नि वीर ला कर के समाप्त कर दिया वहीं रेलवे को निजीकरण करके। देश में महंगाई चरम पर है। किसानों की आय दोगुना करने के वायदे को भूलाकर तीन काले कानून लाए जा रहे थे। देश में धर्म के नाम पर जातिय हिंसा फैलाकर और लोगों को गुमराह करके सत्ता में बने रहना चाहती है। सरकार हमेशा जन विरोधी नीतियों को अपने चंद पूंजीपतियों के हितों के लिए लाने का काम कर रही है। जीएसटी के कारण छोटे-छोटे व्यवसाय की व्यवसाय बर्बाद हो गई है। लोकसभा में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को बोलने का मौका नहीं दिया जाता है। इनके पास सच की बातें रखने पर इन्हें सदन से बाहर करने का काम करती है। भारत के इतिहास में पहली बार 147 सांसदों का निलंबन किया गया।भारतीय जनता पार्टी झूठ के पुलिंदे पर सरकार चलाने में महारत हासिल कर ली है। हमारे नेता राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता है इन्होंने समय पर सरकार को चेताया चाहे वह कोरोना कल का समय हो जीएसटी,नोटबंदी की बात हो आज चीन सीमा के अंदर घुसकर बस्तियां बना रही है,टावर लगा रहे हैं। लेकिन उनके नेता सदन में जवाब देने के बजाए बाहर टीवी में बोलते हैं कि कोई नहीं घुसा है। सीमा सुरक्षित नहीं है देश सुरक्षित नहीं है। हर रोज हमारे सेना के जवान एवं पुलिस पदाधिकारी मारे जा रहे हैं। आजादी के 70 साल तक देश के हिंदू खतरे में नहीं थे, लेकिन विगत 9 साल में हिंदू खतरे में है।
अगर आज कुछ खतरे में है तो भारत का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। भारतीय जनता पार्टी अपने नाकामियों को धर्म के आड़ में छुपा कर शासन करना चाहती है। पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आदर्श हैं। सभी हिंदू परिवार के घर में सीताराम का माला जपने एवं रामायण पढ़ने की प्रवृत्ति सदियों से है। हमें यह संस्कृति विरासत में मिली है। हम अपने धर्म गुरुओं को मानते हैं। लेकिन आज राम मंदिर के उद्घाटन में मठों के चारों शंकराचार्य की बातों को अनसुना किया जा रहा है,उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। वोट के खातिर अर्धनिर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा पर शंकराचार्य जी के आपत्ति को अमल करनी चाहिए। जिन्हें हमलोग सारे हिन्दू समाज मानते हैं।
हमारे नेता राहुल गांधी120 लोगों के साथ भारत जोड़ो यात्रा पर हजारों किलोमीटर पैदल चलकर लाखों गरीब,मजदूर,किसान तथा हर प्रकार के लोगों से मिले। उनकी समस्याओं को सुना और जाना तथा समर्थन लिया।आज फिर से महीनों भर से जलते हुए राज्य मणिपुर से मुंबई की ओर भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकल चुके हैं। आज मणिपुर में लोग रिफ्यूजी टेंटों में तथा शरणार्थी शिविर में रहने पर मजबूर हैं। अपने परिवार से बिछड़ गए हैं, बच्चे स्कूल से वंचित हो गए हैं।
जब देश में अंग्रेजों का अन्याय कायम था, तब महात्मा गांधी ने आवाज बुलंद करते हुए अनेकों पदयात्रा कर उस अन्याय का खिलाफ करते हुए देश को गुलामी की जंजीर से निकला। आज भी उसी तरह देश में हर,मजदूर,किसान,गरीब,नौजवान, बेरोजगार, हर जाति समुदाय के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उसे न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकल चुके हैं,जो झारखंड की धरती पर भी पहुंचेगी। देवघर आने के लिए भी रूट में आंशिक बदलाव का सभी नेता प्रयासरत हैं।
राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं, उन्होंने समय रहते हुए केंद्र सरकार को चेताया, लेकिन सरकार ने अपनी है हठधर्मिता को अपनाते हुए देश को भी संपर्क स्थिति में डालने का काम किया। चाहे वह कोरोना काल हो, गलत जीएसटी लागू एवं नोटबंदी का निर्णय हो। आज उनके न्याय यात्रा को रोकने का कठिन प्रयास किया जा रहा है। मणिपुर में कर्फ्यू लगाने के बावजूद भी रात में भी भारी संख्या में लोगों ने सड़कों पर राहुल गांधी का अभिवादन किया। हर जगह राहुल गांधी के साथ लाखों लोगों का समर्थन मिल रहा है। आज़ उनकी हर यात्रा का पुर्ण समर्थन मिल रहा है।
इंडिया गठबंधन पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसके लिए कमिटी बनी हुई है और वह काम कर रहे हैं। सभी घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग हो जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोई अड़चन नहीं आएगी और आने वाला लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन भारी मतों से जीतेगी और सरकार बनाएगी । अब देश के लोगों ने इस झूठ और जुमलेबाज कि मोदी सरकार को समझ चुकी है। अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। उनके हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए देने का और काले धन वापस लाने को अच्छी तरह से देख लिया है। अब नौजवान सजक हो चुके हैं।
अंत में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से जुड़ने के लिए 8860812345 मिस्ट कोल नम्बर जारी किया तथा डोनेट फोर देश के लिए डोनेट करने के लिए प्रेरित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर,पूर्व सांसद फूरकान अंसारी,युवा राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रभारी शेष नारायण ओझा, दिनेश कुमार मंडल,राहुल सिंह,युवा कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनुराग आनंद,अवधेश प्रजापति, डेविड सिंह,सन्नी सिंह,अमित कुमार पांडेय, बिनोद मणि, आफताब आलम, दिवाकर राज,
रवि बर्मा, कुमार बाबा,पंकज,राहुल राज, गोलू आदि मौजूद थे।