
आदरणीय डॉ. सुनील खवाड़े उर्फ भाई जी, आपको और भाभी जी को वैवाहिक जीवन की वर्षगांठ की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

आपका व्यक्तित्व समाज सेवा, खेल और जनहित के कार्यों के लिए एक प्रेरणा है। जिस समर्पण और निष्ठा से आप देवघर जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं, वह वाकई सराहनीय है। मड़ुआ और माड़-भात खाने वाले गांव के बच्चों को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का आपका संकल्प हम सभी के लिए मिसाल है।

ईश्वर से हमारी प्रार्थना है कि आप इसी तरह दिन प्रतिदिन समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते रहें। बाबा बैद्यनाथ से कामना करते हैं कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, जनशक्ति, धन शक्ति और अटूट शारीरिक शक्ति प्रदान करें, ताकि आप जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहें।

आपके दांपत्य जीवन का हर एक दिन खुशियों, आपसी प्रेम, विश्वास और समृद्धि से भरा रहे। आपका घर-आंगन हमेशा सुख, शांति और मंगल कार्यों से गुलजार रहे। आप दोनों का साथ यूं ही अटूट बना रहे और आपका आशीर्वाद हम सभी पर यूं ही बना रहे।

आपकी सालगिरह हम कभी नहीं भूल सकते, क्योंकि आपने अपने व्यवहार और कार्यों से समाज के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई है।
एक बार पुनः शादी की सालगिरह की ढेरों बधाई और शुभकामनाएं

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा