
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर: देवघर जिला ओलंपिक संघ की ओर से आयोजित ओलंपिक सप्ताह का समापन रविवार को स्थानीय इनडोर स्टेडियम में हुआ।

समापन समारोह में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के 80 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

*’मड़ुआ और माड़-भात खाने वाले बच्चों में जगानी है खेल भावना’*

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि जिला ओलंपिक संघ का उद्देश्य खेल की प्रतिभाओं को मांझना है।

मड़ुआ और माड़-भात खाने वाले ग्रामीण स्तर के बच्चों और खेल प्रतिभाओं को आगे लाना है।

उनमें खेल की भावना जगानी है ताकि वे जिला से लेकर प्रदेश और देश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा कि ओलंपिक संघ को इसमें काफी सफलता मिल रही है और साल दर साल मेडल लाने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है।

*पालोजोरी में होगा अगला टैलेंट हंट, कबड्डी के लिए लगेगा कैंप*

डॉ. खवाड़े ने बताया कि जिला ओलंपिक संघ हर प्रखंड में टैलेंट हंट कराकर खेल प्रतिभाओं की तलाश कर रहा है।

मोहनपुर और सारवां प्रखंड में आयोजन हो चुका है। अब आने वाले दिनों में पालोजोरी में टैलेंट हंट का आयोजन होगा।

कबड्डी खिलाड़ियों की तलाश के लिए ग्रामीण स्तर पर कैंप लगाए जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों को तराशा जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांवों से निकलकर कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाम बना चुके हैं।

*’खिलाड़ी मैदान में बहाएं पसीना’*
डॉ. खवाड़े ने कहा कि जिला ओलंपिक संघ ने साल भर के खेलों का कैलेंडर तैयार कर लिया है।

इन आयोजनों के बाद शतरंज होगा और फिर स्कूल स्तर पर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।

कुल मिलाकर जिले के खिलाड़ियों को आराम नहीं करने देना है। खिलाड़ी खेल के मैदान में पसीना बहाएं।

*’बच्चियों की भागीदारी से खुशी’*
जिला ओलंपिक संघ की सचिव चंदना झा ने कहा कि खेलों में बच्चियों की संख्या देखकर काफी खुशी होती है।

संघ का प्रयास है कि आधी आबादी की भागीदारी भी खेलों में मजबूती से हो।

मौके पर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष संजय मालवीय, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र देव, विजय कुमार सनातन, नवीन शर्मा, कृष्ण कुमार बरनवाल, दीपक दुबे समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा