देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
*देवघर:* इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर के लिए 28 जून का दिन गौरव का रहा। रांची स्थित चाणक्य बीएनआर में आयोजित डिस्ट्रिक्ट असेंबली एवं इंस्टॉलेशन समारोह में क्लब को वर्ष 2025-26 में किए गए उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया।
*5 श्रेणियों में मिला अवॉर्ड*
समारोह में इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर को “आउटस्टैंडिंग क्लब” का सम्मान मिला। क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा को “आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट”, सचिव कंचन मूर्ति को “एफिशिएंट सेक्रेटरी” और संपादक बेबी रोमा को “आउटस्टैंडिंग एडिटर” के सम्मान से नवाजा गया। क्लब द्वारा संचालित “फाइव बेस्ट प्रोजेक्ट” को भी उसकी सामाजिक उपयोगिता और प्रभावशाली क्रियान्वयन के लिए विशेष पुरस्कार मिला। इसके साथ ही क्लब को “बेस्ट अटेंडेंस अवॉर्ड” भी प्रदान किया गया।
*डॉ. ममता किरण ने संभाली कमान*
1 जुलाई से क्लब का नया सत्र 2026-27 औपचारिक रूप से शुरू होगा। समारोह में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन प्रियंका कुमार ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. ममता किरण को अध्यक्ष पद का बैज पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। क्लब ने नई ऊर्जा और सेवा के नए संकल्प के साथ आगामी सत्र का स्वागत किया।
*सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी*
– *अध्यक्ष*: डॉ. ममता किरण
– *उपाध्यक्ष*: कंचन मूर्ति
– *सचिव*: अर्पणा सिन्हा
– *कोषाध्यक्ष*: चंद्र प्रभा दास
– *आई.एस.ओ.*: अर्चना सिन्हा
– *संपादक*: सुषमा रानी

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा