नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर में ‘बोंग पिज़्ज़ा’ रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, थीम-बेस्ड ट्रेन डिलीवरी ने लूटी महफिल विधायक सुरेश पासवान बोले – ‘फूड मैप पर देवघर की नई पहचान बनेगा यह रेस्टोरेंट’

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर: बाबा नगरी देवघर में अब खाने का अनुभव भी हाईटेक और रोमांचक हो गया है। शहरवासियों को एक नया और अनोखा डाइनिंग अनुभव देने के लिए बुधवार 24 जून 2026 को बैद्यनाथ टावर, रिलायंस फैशन वर्ल्ड के तीसरे तल्ले पर सुभाष चौक के पास ‘बोंग पिज़्ज़ा’ रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि देवघर विधायक सुरेश पासवान रहे। उन्होंने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर रेस्टोरेंट को जनता के लिए समर्पित किया।

*ट्रेन इंजन से टेबल तक खाना, बच्चों से बड़ों तक सब हुए रोमांचित*


बोंग पिज़्ज़ा की सबसे बड़ी खासियत है इसका थीम-बेस्ड ट्रेन डिलीवरी सिस्टम। यहां ग्राहकों का हर ऑर्डर एक मिनी ट्रेन इंजन द्वारा पटरी के रास्ते सीधे उनकी टेबल तक पहुंचाया जाता है। रेस्टोरेंट के अंदर बनी खास ट्रैक लाइन पर जब सीटी बजाते हुए ट्रेन इंजन पिज़्ज़ा और अन्य व्यंजन लेकर पहुंचता है तो बच्चों के साथ-साथ वयस्क भी रोमांचित हो उठते हैं। उद्घाटन के दिन ही इस अनोखे कॉन्सेप्ट को देखने और अनुभव करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई परिवारों ने ट्रेन से आते खाने का वीडियो भी बनाया।

*सिर्फ पिज़्ज़ा नहीं, मल्टी-कुजीन का तड़का*
रेस्टोरेंट प्रबंधन ने बताया कि ‘बोंग पिज़्ज़ा’ नाम के बावजूद यहां सिर्फ पिज़्ज़ा ही नहीं मिलेगा। मेन्यू में चाइनीज़, कॉन्टिनेंटल, नॉर्थ इंडियन और साउथ इंडियन सहित कई तरह के व्यंजन शामिल किए गए हैं। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के ग्राहकों के लिए अलग-अलग विकल्प उपलब्ध हैं। पिज़्ज़ा में भी थिन क्रस्ट से लेकर चीज बर्स्ट तक की वैरायटी रखी गई है। स्टार्टर्स, मेन कोर्स, डेजर्ट और मॉकटेल की भी लंबी लिस्ट है। प्रबंधन का दावा है कि स्वाद के साथ-साथ गुणवत्ता और हाइजीन का पूरा ध्यान रखा गया है।

*उद्घाटन में उमड़े शहर के गणमान्य*
उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. एन.डी. मिश्रा, जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू बंका, पार्षद विशाल सर्राफ, पार्षद अनुप कुमार, व्यवसायी राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र जालान, पूनम जालान, स्वाती अग्रवाल, केशव अग्रवाल, माधव अग्रवाल सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और व्यवसायी उपस्थित थे। सभी ने रेस्टोरेंट के इंटीरियर और ट्रेन थीम की जमकर तारीफ की।

*’पर्यटन नगरी में इंटरनेशनल एक्सपीरियंस देंगे’: COO*
इस अवसर पर बोंग पिज़्ज़ा के COO ने बताया, “देवघर एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन नगरी है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। हमारा मकसद है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी यहां विश्वस्तरीय थीम-बेस्ड डाइनिंग अनुभव मिले।

यह सिर्फ खाने की जगह नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों के साथ यादगार समय बिताने का एक डेस्टिनेशन बनेगा।” शेफ ने बताया कि सभी व्यंजन ताजी सामग्री और अनुभवी शेफ की निगरानी में तैयार किए जाएंगे।

*विधायक ने की सराहना, रोजगार की उम्मीद*
मुख्य अतिथि विधायक सुरेश पासवान ने कहा, “देवघर तेजी से विकसित हो रहा है। बोंग पिज़्ज़ा जैसे आधुनिक और थीम-बेस्ड रेस्टोरेंट खुलने से देवघर की पहचान अब फूड मैप पर भी बनेगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।” उन्होंने प्रबंधन को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह रेस्टोरेंट स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों पर खरा उतरेगा।

*पता:* बोंग पिज़्ज़ा, बैद्यनाथ टावर, रिलायंस फैशन वर्ल्ड के तीसरे तल, सुभाष चौक, कास्टर टाउन, देवघर।

You may have missed