
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर: गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार 24 जून 2026 को शिक्षा सभा चौक, जगन्नाथ मंदिर के सामने ‘अन्नपूर्णा मिष्टान्न एवं नमकीन’ दुकान का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य लोगों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

*गणमान्य लोगों ने किया संयुक्त उद्घाटन*
दुकान का उद्घाटन पंडा धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा मंटू, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, संजय मिश्रा और वार्ड पार्षद शैलेश चरण मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस शुभ अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल झा, शंकर नाथ झा, किशन झा, सनी धारी झा सहित क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में माताओं-बहनों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर नई दुकान को आशीर्वाद दिया।

*बंगाल-राजस्थान के कारीगरों की मिठाइयां होंगी उपलब्ध*
अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड नमकीन के ऑनर रवि शंकर तिवारी ने बताया कि दुकान में ग्राहकों को शुद्धता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाएगा। डायरेक्टर ओम शंकर तिवारी और मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष पोद्दार के निर्देशन में यहां बंगाल एवं राजस्थान के अनुभवी कारीगरों द्वारा बनाई गई शुद्ध देसी घी की मिठाइयां उपलब्ध रहेंगी।

इसके अलावा पनीर वाले समोसे, लुची-पुरी, मिष्टी दही, नमकीन सहित अन्य व्यंजनों की विस्तृत रेंज भी ग्राहकों के लिए तैयार की गई है।

*धार्मिक नगरी में स्वच्छता और गुणवत्ता का वादा*
उद्घाटन के मौके पर महामंत्री निर्मल झा मंटू ने कहा कि गंगा दशहरा जैसे पवित्र दिन पर इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ होना शुभ संकेत है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि बाबा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को यहां शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी।

संचालकों ने भरोसा दिलाया कि दुकान में स्वच्छता, गुणवत्ता और ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

शिक्षा सभा चौक, जगन्नाथ मंदिर के सामने स्थित इस नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा