नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

डिवाइन पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास”” प्राचार्या डॉ. ममता किरण बोलीं: योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार 21 जून को डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 में उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।


*योगासन और प्राणायाम का किया गया अभ्यास*
कार्यक्रम की शुरुआत विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम के अभ्यास से हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया।


*’योग से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा’ : प्राचार्या*
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से शांत तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।


उन्होंने कहा कि वर्तमान की भागदौड़ भरी जीवनशैली में नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है। डॉ. किरण ने सभी से योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने “योग करें, निरोग रहें” का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You may have missed