
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन ने समाजसेवी बाबा बलियासे उर्फ नागेंद्र नाथ बलियासे को सर्वसम्मति से संगठन का संरक्षक चुना है। दीपू परिसर में फेडरेशन अध्यक्ष संजय मंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
*हर आंदोलन में मिला साथ*
फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि बाबा बलियासे एक समर्पित समाजसेवी हैं। पहले भी हर आंदोलन और हड़ताल में उनका समर्थन कर्मचारियों को मिलता रहा है। उन्होंने कहा, “बलियासे जी बिना भेदभाव और बिना पक्षपात के हमेशा जनता के साथ खड़े रहे हैं।”
*संगठन को मिलेगी मजबूती*
संजय मंडल ने कहा कि बाबा बलियासे के संरक्षक बनने के बाद कर्मचारियों में काफी उत्साह है। उनके मार्गदर्शन से संगठन को मजबूती और एक नई दिशा मिलेगी। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने आम सहमति से बलियासे जी के नाम पर मुहर लगाई।

More Stories
करनीबाग में पत्नी की हत्या करने वाला पति 48 घंटे में गिरफ्तार, कुदाल से की थी हत्या
डीसी ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, वृद्धा पेंशन के मामलों का ऑन स्पॉट समाधान*
स्वदेशी जागरण मंच ने लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प, पीएम के आह्वान पर ली शपथ