नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर: भारतीय गोल शॉट बॉल टीम की साउथ एशियन चैम्पियनशिप में स्वर्णिम जीत के पीछे माननीय विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेश पासवान का महत्वपूर्ण योगदान रहा। खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने पुनासी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर सम्मान समारोह आयोजित कर आभार जताया।

*कुमैठा स्टेडियम में लगा था इंडियन कैंप*
झारखंड के देवघर स्थित कुमैठा स्टेडियम में 16 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026 तक भारतीय गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ था। विधायक सुरेश पासवान के सहयोग से शिविर में शामिल खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के लिए भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने हेतु किट वितरण कार्यक्रम भी हुआ।

*श्रीलंका में जीता स्वर्ण पदक*
प्रशिक्षण शिविर के बाद भारतीय टीम श्रीलंका के कोलंबो रवाना हुई। वहां 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित साउथ एशियन गोल शॉट बॉल चैम्पियनशिप 2026 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।

*”मार्गदर्शन से बढ़ा मनोबल”: खिलाड़ी*
खिलाड़ियों ने बताया कि इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे सुरेश पासवान जी का मार्गदर्शन, सहयोग एवं निरंतर प्रोत्साहन का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा और टीम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकी।

*मोमेंटो-अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित*
सम्मान समारोह में इंडियन टीम के कोच सह महासचिव झारखंड गोल शॉट बॉल एसोसिएशन श्री राजेश रंजन, कार्यालय सचिव विजय भारद्वाज, भारतीय टीम के कप्तान रोशन कुमार, खिलाड़ी रोहित कुमार तथा खोरीपनन गांव के खिलाड़ी बबलू कुमार, प्रशांत कुमार एवं बिक्की कुमार ने विधायक को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

*”समर्पण अनुकरणीय”: गोलू सिंह*
झारखंड गोल शॉट बॉल संघ के उपाध्यक्ष श्री गोलू सिंह ने कहा कि सुरेश पासवान जी का खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति समर्पण अनुकरणीय है। उनका सहयोग न केवल वर्तमान खिलाड़ियों को प्रेरित करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक मिसाल है।

सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।