देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर नगर थाना क्षेत्र के करनीबाग में 19 मई को हुई माला देवी की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। मृतिका का पति शिबु यादव ही कातिल निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
*चाय दुकान में मिली थी लाश*
19.05.2026 को सुबह 10:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि करनीबाग मुख्य सड़क किनारे चाय दुकान में माला देवी की हत्या कर दी गई है। एसपी देवघर के आदेश पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया।
*विशेष टीम ने किया 48 घंटे में उद्भेदन*
कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम ने त्वरित अनुसंधान शुरू किया। महज 48 घंटे में कांड का उद्भेदन करते हुए मृतिका के पति *शिबु यादव (60 वर्ष)*, पिता चेतन यादव, निवासी भलवाही, थाना सारवां, जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया।
*अपराध स्वीकारा, हथियार बरामद*
पूछताछ में अभियुक्त शिबु यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त *खून से सनी कुदाल* बरामद की गई। घटनास्थल से कुदाल के अलावा *खून के छींटे लगी सीमेंटेड ईंट*, *खून लगी चिमनी ईंट* और मृतिका का *ओप्पो कंपनी का नीले रंग का एंड्रॉयड मोबाइल* भी बरामद हुआ है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगा रही है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा