
देवघर, से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। डीसी ने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

*भू-अर्जन और म्यूटेशन मामलों पर सख्ती*
जनता दरबार में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान, मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, पेंशन, आवास से जुड़े मामले डीसी के समक्ष रखे। उपायुक्त ने भू-अर्जन से जुड़े मामलों के ससमय निष्पादन के लिए पंचायतवार कैंप लगाने का निर्देश दिया। साथ ही म्यूटेशन के लंबित मामलों पर संज्ञान लेते हुए अपर समाहर्ता के माध्यम से सभी अंचलाधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने को कहा।

*ऑन द स्पॉट हुआ कई समस्याओं का समाधान*
वृद्धा पेंशन और मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना से जुड़ी कई समस्याओं का जनता दरबार में ही ऑन स्पॉट समाधान किया गया। डीसी ने कहा कि संज्ञान में आए सभी शिकायतों की जांच कराकर जल्द समाधान किया जाएगा।

*बिजली बिल के लिए लगेगा कैंप*
बिजली बिल से जुड़ी शिकायतों पर डीसी ने संबंधित अभियंता को कैंप लगाकर समय-समय पर समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया।

*एक सप्ताह में रिपोर्ट दें अधिकारी*
उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई कर एक सप्ताह के अंदर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि निष्पादन की निगरानी हो सके।

*ये रहे मौजूद*: जनता दरबार में कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, एडीएसएस सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा