देवघर, से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
भारत को समृद्ध और महान बनाने के लिए स्वदेशी जागरण मंच, देवघर ने प्रधानमंत्री के सामूहिक स्वदेशी संकल्प के तहत शपथ ली। मंच के सदस्यों ने दैनिक जीवन में स्वदेशी व्रत का पालन करने का संकल्प लिया।
*इन बिंदुओं पर ली गई शपथ*
कार्यक्रम में सदस्यों ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, पेट्रोल-डीजल का न्यूनतम उपयोग करने और सोने की खरीदारी नहीं करने की शपथ ली। साथ ही अधिक से अधिक सौर ऊर्जा और पारंपरिक खेती को अपनाने का संकल्प लिया गया।
*ये रहे मौजूद*
कार्यक्रम में मंच के प्रांत समन्वयक मनोज सिंह, जिला संयोजक संजय सिंह, जिला पूर्णकालिक अमर सिन्हा, प्रभाष गुप्ता, गिरीश कुमार सिंह, बिनोद साह, गौरी शंकर शर्मा, बबलू मित्रा, श्रीमती माया केशरी एवं श्रीमती लक्ष्मी चंद्रवंशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा