
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

काली रेखा स्थित नंदन कानन स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘प्रारम्भ’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य स्लोगन ‘हर बच्चा है खास…’ रखा गया, जिसके माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, संस्कार और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया गया।
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और विभिन्न कार्यक्रमों से विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि महापौर रवि राउत एवं पूर्व विधायक नारायण दास उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामनन्दन सिंह, प्रमेश कुमार वर्मा, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम कुमार, प्रदीप कुमार सिंह देव शामिल हुए। इन्फ्लुएंसर दीक्षा-मेघना सहित कई गणमान्य लोगों का सम्मान निदेशिका अल्पना भट्टाचार्य और शिल्पी भट्टाचार्य ने किया।
महापौर रवि राउत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि ‘प्रारम्भ’ केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचान देने और आत्मविश्वास बढ़ाने का मंच है।
कार्यक्रम का संचालन उद्घोषक रौशन मिश्रा ने किया। अंत में अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
*फोटो कैप्शन:* “नंदन कानन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘प्रारम्भ’ में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे, मंच पर मौजूद महापौर रवि राउत व अन्य अतिथि”।

More Stories
बाबा बलियासे बने झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संरक्षक, कर्मचारियों में उत्साह
करनीबाग में पत्नी की हत्या करने वाला पति 48 घंटे में गिरफ्तार, कुदाल से की थी हत्या
डीसी ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, वृद्धा पेंशन के मामलों का ऑन स्पॉट समाधान*