नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर पुलिस ने 6 साइबर ठगों को दबोचा, फ्लिपकार्ट-अमेजन कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

एसपी प्रवीण पुष्कर, IPS के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत देवघर पुलिस ने रविवार 18 मई को 6 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी फर्जी कस्टमर केयर बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे।

वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश पर की गई छापामारी में पथरड्डा ओपी, देवीपुर और मधुपुर थाना क्षेत्र के आरोपियों को पकड़ा गया। गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी फ्लिपकार्ट, अमेजन के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी और गूगल पर फोनपे कस्टमर केयर के नाम पर लोगों को ठग रहे हैं।

*PM किसान और लोन के नाम पर भी ठगी*
पुलिस के अनुसार आरोपी PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों से लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल और सिम की जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई है।

*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
1. *बिशु दास*, 33 वर्ष, पिता गांधारी दास, झुनाकी, पथरड्डा ओपी
2. *मिथुन दास*, 26 वर्ष, पिता सीतू दास, ढकढका, देवीपुर
3. *चंदन दास*, 26 वर्ष, पिता झगरू महरा, झुनाकी, पथरड्डा ओपी
4. *कैलाश दास*, 23 वर्ष, पिता जयराम दास, झुनाकी, पथरड्डा ओपी
5. *कुन्दन कुमार दास*, 22 वर्ष, पिता झगरू महरा, झुनाकी, पथरड्डा ओपी
6. *अजीत कुमार दास*, 26 वर्ष, पिता बिनोद दास, दुलीडीह, मधुपुर

*आपराधिक इतिहास*: बिशु दास साइबर थाना कांड 21/21, मिथुन कुमार दास कांड 34/25 तथा चंदन दास कांड 20/24 में पहले से आरोपित हैं।

*ठगी का तरीका*
आरोपी फर्जी गूगल पे, फोनपे, पेटीएम कस्टमर केयर बनकर कैशबैक का झांसा देकर गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर लेते थे। फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए कार्ड बंद होने का झांसा देकर दोबारा चालू कराने के नाम पर ठगी करते थे।

*बरामदगी*: 11 मोबाइल फोन, 12 सिम कार्ड, 1 प्रतिबिंब सिम जब्त किए गए।

छापामारी दल में साइबर थाना के पु.नि. नागेन्द्र कुमार मंडल, पथरड्डा ओपी के पु.अ.नि. उपेन्द्र मिश्रा व पुलिस टीम शामिल थी।