
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर, झारखंड: अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य सभा का 46वां राष्ट्रीय प्रतिनिधि सम्मेलन 11 और 12 अप्रैल 2026 को देवघर में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शांति कोठी, बैजनाथ धाम परिसर में होगा, जहां देशभर से समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

इस सम्मेलन में समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी, जैसे कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, और सामाजिक न्याय। अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हमारे समाज का हर व्यक्ति शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर बने। हम समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करने के लिए काम करेंगे।”
सम्मेलन में अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय कमेटी, युवा कमेटी और महिला कमेटी के चुनाव भी कराए जाएंगे। साथ ही समाज के विकास और संगठन की मजबूती को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाने की संभावना है।
ध्रुव प्रसाद साह ने कहा, “हम अपने समाज की राजनीतिक भागीदारी को देश के साथ-साथ झारखंड में भी मजबूत करने के लिए काम करेंगे। हम भविष्य में विभिन्न विभिन्न पार्टी के साथ मिलकर अपने समाज के हितों की रक्षा करेंगे और उन्हें सरकार में प्रतिनिधित्व दिलाएंगे।”
*सम्मेलन की तिथि और स्थान:*
11 और 12 अप्रैल 2026
शांति कोठी, बैजनाथ धाम परिसर, देवघर
इस दो दिवसीय प्रीतिनिधि सम्मेलन में हलवाई समाज के सभीलोगो से आग्रह है
आइए, हम एक साथ मिलकर अपने समाज को आगे बढ़ाएं!*
ध्रुव प्रसाद साह
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय मध्य देसीय वैश्य सभा
केंद्रीय सचिव, गोड्डा जिला प्रभारी आजसू पार्टी

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा