
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर पुलिस अधीक्षक एवं पूरे पुलिस परिवार की ओर से सभी नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं श्रद्धालु संगठनों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।

यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का प्रतीक है। आइए, हम सभी मिलकर इस पर्व को सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएँ।

*सुरक्षा हेतु सावधान नोटिस*
देवघर पुलिस प्रशासन रामनवमी के अवसर पर पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट है। आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

*कृपया निम्नलिखित दिशा-निर्देशों का पालन करें:*
♦️यातायात नियमों का पालन करें:
शोभायात्रा मार्गों पर पहले से निर्धारित रूट का ही उपयोग करें। बिना अनुमति के रूट में परिवर्तन न करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रखें।

♦️नो हेलमेट, नो एंट्री:
दोपहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य पहनें। तिपहिया/चारपहिया वाहनों में अत्यधिक भीड़ लादकर न चलें।

♦️ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण:
ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का प्रयोग उच्च न्यायालय एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित ध्वनि स्तर (डेसिबल) के अनुसार ही करें। रात्रि 10:00 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्र बंद करना अनिवार्य है।

♦️अप्रिय घटनाओं से बचें:
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट या अश्लील सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

♦️संदिग्ध वस्तुओं से सावधान:
यदि कहीं कोई संदिग्ध वस्तु (त्यागा हुआ बैग, पैकेट आदि) दिखे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मी या डायल 112 पर सूचना दें।

♦️भीड़ प्रबंधन:
शोभायात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धक्का-मुक्की से बचें। बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों का विशेष ध्यान रखें।

♦️आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
· पुलिस कंट्रोल रूम: 9241821642 /112
· अग्न


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा