
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डॉ बच्चा प्रसाद सिंह महोदय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बिनोद कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में परंपरागत रूप से दीपक प्रज्ज्वलित करके किया।

अपने संबोधन में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों में आरोग्य दूतों के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन, दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता तथा सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर छात्रों को जागरूक एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जाता है ।

निश्चित ही सभी आरोग्य दूत शिक्षक बधाई के पात्र हैँ।
इस अवसर पर डायट (DIET)जसीडीह के संकाय सदस्य डॉ परशुराम तिवारी, किरण कुमारी , संकुल साधन सेवी नितिन कुमार राय, प्रखंड साधन सेवी सहित जिले के सभी 10 प्रखंडों के उत्कृष्ठ विद्यालयों से चयनित आरोग्यदूत (Health Ambassadors) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही सभी चयनित आरोग्यदूतों को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन, देवघर द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गय C3के जिला कोर्डिनेटर श्री उज्जल पाठक ने सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।


More Stories
सारठ पुलिस ने 3 दिन में सुलझाई स्कूल चोरी की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार:- मध्य विद्यालय कर्मा से चोरी CPU, प्रिंटर, कैमरा समेत भारी मात्रा में सामान बरामद
विश्व पर्यावरण दिवस समारोह:- मदर्स टच स्कूल द्वारा 5 जून 2026 को नंदन पहाड़ ऑक्सीजन पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।
खिलाड़ियों ने किया विधायक सुरेश पासवान का सम्मान, दक्षिण एशियाई स्वर्ण में रहा अहम योगदान* *गोल शॉट बॉल प्रशिक्षण शिविर की सफलता में निभाई अहम भूमिका*