नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

देवघर में “स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी” का भव्य आयोजन 3 से 12 मई तक

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

देवघर में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आगामी 3 मई से 12 मई तक स्व. वर्धन खवाड़े ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग लेंगी, जिनमें लगभग 170 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन केकेएन स्टेडियम में किया जाएगा।

टूर्नामेंट में विजेता को कुल 1 लाख 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि उपविजेता को 55 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बॉलर, फील्डर और विकेटकीपर को भी आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

इस आयोजन के सफल संचालन के लिए एक मजबूत कमिटी का गठन किया गया है। जिसमें चेयरमैन के रूप में डॉ. सुनील खवाड़े, अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, सीईओ संजय मालवीय, सचिव आशीष झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि राज सिंह, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, कार्यकारी सचिव नीरज झा और कोषाध्यक्ष पंकज वाजपेई को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें टीमों का गठन किया जाएगा।

यह टूर्नामेंट पूरे झारखंड का नंबर-1 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट माना जा रहा है। इससे पहले यह प्रतियोगिता “सुनील खवाड़े ट्रॉफी” के नाम से आयोजित की जाती रही है, लेकिन इस बार इसे स्व. वर्धन खवाड़े की स्मृति में नया स्वरूप दिया गया है।

चेयरमैन डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट आज के युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह खेल न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि ग्रामीण और शहरी प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट से युवाओं में खेल भावना विकसित होती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आयोजन समिति का लक्ष्य है कि इस प्रतियोगिता को और भी बड़े स्तर पर ले जाकर राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाए।