नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सेव द गर्ल चाइल्ड’ अभियान के तहत चेतना विकास के द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, देवीपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

पीसीपीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत चलाए जा रहे “सेव द गर्ल चाइल्ड” अभियान के तहत संस्था चेतना विकास द्वारा कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय, देवीपुर में छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा मनाए जा रहे “सेव द गर्ल चाइल्ड सप्ताह” के अवसर पर आयोजित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के लिए एक शैक्षणिक जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बेटियों के अधिकार, शिक्षा का महत्व और समाज में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही विद्यालय परिसर में छात्राओं के साथ रैली सह परिसर भ्रमण भी किया गया, जिसके माध्यम से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया गया.
इस अवसर पर खेल के क्षेत्र में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया. पारितोषिक वितरण में झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से छात्राओं को उपहार उपलब्ध कराए गए. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान सभी छात्राओं को शैक्षणिक किट भी वितरित किए गए.
गौरतलब है कि चेतना विकास जिला पीसीपीएनडीटी समिति का एक सक्रिय सदस्य है और संस्था लगातार बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सम्मान के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रही है.
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएँ तथा बैंक के कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना विकास के प्रतिनिधि कृतिका सुमन, पूनम कुमारी, राधा कुमारी एवं दामोदर प्रसाद का महत्पूर्ण सहयोग रहा.