देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
26 वे यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप जो कि भुवनेश्वर में kiit और kiss यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थित बीजू पटनायक स्टेडियम में 15 से 20 मार्च तक खेला जाएगा उसमें देवघर की इशिका चौहान और दिव्या कुमारी का चयन किया गया है।दोनों खिलाड़ियों का चयन हजारीबाग में आयोजित चैंपियनशिप में बेहतर खेल के आधार पे किया गया है।।इशिका चौहान को झारखंड महिला टीम का कप्तान भी बनाया गया।।उनके चयन पे देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह डीएसए सचिव आशीष झा ने कहा कि देवघर खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रहा है।सीमित संसाधन के बीच महिलाएं पुरुष जिस तरह अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं आने वाले समय में और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पे खेलते दिखेंगे।।उनके चयन पे देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव नवीन शर्मा,मुख्य संरक्षक डॉ जेसी राज,उपाध्यक्ष संजय मालवीय,बीरेंद्र सिंह,कृष्ण कुमार बर्नवाल,ऋषि राज सिंह,जोगी तिवारी,रोहित कुमार,कोषाध्यक्ष जूही केसरी, बंटी नंदन सिंह संयुक्त सचिव प्रीतम भारद्वाज,जिम्मी,राकेश पाण्डेय,सुधाकर चौधरी ,आयुष नेवर,ने खुशी जाहिर किया।।

More Stories
नकली पिस्टल से लूट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, मारगोमुण्डा पुलिस को मिली सफलता
झारखंड में अनिल शर्मा, सुरेंद्र बंगाली और फहीम खान समेत 53 कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव खारिज
देवघर के पहले जेनेरिक स्टोर का उद्घाटन: डॉ. सुनील खवाड़े बोले- सस्ती ही नहीं उच्च गुणवत्ता वाली भी होगी दवा