देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर-केंद्र सरकार पर ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करनें का आरोप लगाते हुए स्थानीय टावर चौक पर जेएमएम के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया।इस दौरान मौके पर जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,भूपेन सिंह,केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश शाह,अजय नारायण मिश्रा,एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष नन्द किशोर दास,संयुक्त सचिव सूरज झा,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलम देवी सहित सैकड़ों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता उपस्थित थे।वहीं विरोध के सम्बंध में जिला अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि आज केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर देश के लगभग सभी विपक्षी पार्टियों को बेवजह परेशान कर रही है जो लोकतंत्र की हत्या के समान है।राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी परेशान हैं इसलिए येनकेन प्रकारेण इस सरकार को डिस्टर्ब करना चाहती है और लगातार राज्य के विकास को अवरोध करनें का प्रयास किया जा रहा है।वर्तमान जेएमएम की सरकार के द्वारा जनहित में लगातार कार्य किया जा रहा है जिससे विपक्षी घबड़ा गए हैं और परेशान किया जा रहा है।केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश शाह ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार आगामी चुनाओं में अपनी पराजय को देखते हुए लगातार विपक्ष के नेताओं को ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर फ़साने और परेशान करने का प्रयास कर रही है।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लगातार केंद्र के इशारे पर ईडी और सीबीआई द्वारा डराया जा रहा है जो जेएमएम और राज्य की जनता इसे बर्दास्त नहीं करेगी।इस दौरान मौके पर जेएमएम युवा नेता ललन मंडल,श्यामाकांत झा,बिपिन यादव,अंग्रेज दास,प्रदीप चौधरी,नुनु सिंह,कुलदीप सिंह,संतोष सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा