नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम घोषित

देवघर से रमाकांत मालवीय का रिपोर्ट

रौशन कुमार मिश्रा ने यूजीसी नेट में मारी बाजी

 

देवघर:-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अंतर्गत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित युजीसी नेट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। पेटारपहरी निवासी रोशन कुमार मिश्रा ने नेट क्वालिफाई कर पूरे परिवार का नाम रोशन किया.असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भूगोल विषय का 12 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) आयोजित की गई थी जिसका परीक्षा फल 19 जनवरी को घोषित किया गया जिसमें रोशन कुमार मिश्रा ने परचम लहराया.रौशन ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने चाचा राज मिश्रा को दिया.रोशन की प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेट हार्ट आदिवासी स्कूल चकाई से हुई है.उसने वर्ष 2014 में मैट्रिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की इसके बाद उच्च स्तरीय पढ़ाई केन्द्रीय विश्वविद्यालय झारखंड,राँची से भूगोल विषय में हूई जिसमें 87.59% लाकर स्नातकोत्तर पुरा किया। वर्ष 2023 में काशी हिन्दु विश्वविद्यालय से रिमोट सेंसिंग & जीआईएस विषय में पद स्नातकोत्तर सनद पूरा किया,स्नातकोत्तर की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के पहले प्रयास में भूगोल विषय से नेट की परीक्षा पास की. इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है.रोशन ने बताया कि मुझे चाचा का लगातार उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन मिलता रहा जिसके फलस्वरूप मैंने इस परीक्षा को पास कर पाया.नेट परीक्षा पास करने से अब देश के किसी भी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य हैं. रोशन ने बताया फिलहाल वे देश के किसी नामचीन विश्वविद्यालय से पीएचडी (शोध) करेंगे.

You may have missed