नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

पुस्तक मेला में स्कूली बच्चों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

प्रेम रंजन झा संग आशुतोष झा

देवघर।आज का पहला सत्र आर्ट ऑफ लिविंग के निशांत के जीवन जीने की कला के बारे में क्यों अपने को स्वस्थ रखना चाहिए और कैसे स्वस्थ रख सकते हैं अपने को इसके बारे में बताया। साथ हीं कृष्ण भजन पे सबको झुमाया भी।।इस सत्र में संत माइकल एंग्लो विद्यालय के बच्चे स्कूल के डायरेक्टर जेसी राज के साथ मौजूद थे।इस सत्र के प्रभारी एकता रानी और मेला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार थे।।इस बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा पूरा दिन कार्यक्रम का था।।जिसमे बच्चों के बीच विज्ञान प्रतियोगिता ,पेंटिंग और ओपन माइक का था जिसमे 350 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया इसमें देवघर , गोड्डा , पोरैयाहाट के कई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।। पेंटिंग में जूनियर में अंश राज ने पहला,अभिजीत घोष ने दूसरा जबकि ,वीना प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।।सीनियर में शैला गौतम ने पहला,अविनाश कुमार ने दूसरा जबकि प्रिया राज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।।विज्ञान प्रतियोगिता में विज्ञान में जूनियर में रेड रोज स्कूल ने पहला ,ज्ञान स्थली गोड्डा ने दूसरा जबकि डीएवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।।सीनियर में संत माइकल ने पहला ,ईडब्ल्यूएस ने दूसरा जबकि देवसंघ नेशनल और माउंट लिटेरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।।ये पूरा कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवघर के जेसी राज और प्रदेश के महासचिव राम रंजन सिंह मौजूद थे।।सभी प्रतिभागी को मेला के संयोजक सुभाष चंद्र राय और ने मोमेंटो और पुस्तक देकर सम्मानित किया।।उसके बाद पिक्टोग्राफी के जरिए अपने कला के प्रदर्शन का प्रतियोगिता हुआ जिसमे 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया।। अक्ष कुमार ने पहला अर्चना कुमारी ने दूसराऔर मौसम कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।इसके निर्णायक प्रदीप सिंह देव और जेसी राज थे।इसके प्रभारी रौशन मिश्रा थे।उसके बाद ओपन माइक का प्रोग्राम हुआ इसमें देवघर गोड्डा पोरैयाहाट के स्कूल के बच्चो ने भाग लिया।।बच्चों में 22 जबकि यूथ सेशन में 10 प्रतिभागियों ने अपना कला का प्रदर्शन किया इसमें कविता गानों के जरिए अपने जीवन में गुजरे अतीत की कहानियों को बताया।पांचवां सत्र में लोगों को साथ लाने में सोशल मीडिया की भूमिका वसुधैव कुटुंबकम् पे चर्चा का था जिसमे वक्ता मुख्य अतिथि की भूमिका में ब्रज मोहन सिंह एडिटर न्यूज 18 बिहार झारखंड और डॉ संजय कुमार राजनेतिक विश्लेषक एवं प्रदीप द्वारि, डॉ मिथलेश सिंह ने अपने विचार रखे।।।इस सत्र के संचालन मेला संयोजक सुभाष चंद्र राय थे।।उसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का था जिसमे स्कूल के बच्चों का कार्यक्रम था जिसके मंच संचालक राकेश राय थे।।इस दौरान मेला प्रभारी आलोक मल्लिक,सचिव निर्मल कुमार, कोर कमिटी के बीरेंद्र सिंह,मिथलेश कुमार,व्यवस्थापक पवन टमकोरीया,मौजूद थे।इस पुस्तक मेला में
*सेतु प्रकाशन का निषाद समाज का वृहत इतिहास,अंबेडकर दलित और स्त्री प्रश्र,ज्ञान की राजनीति,समाजवाद क्यों,स्त्रियों को गुलाम क्यों बनाया गया।।*
*सस्ता साहित्य मंडल के
* *भारत सावित्री,अपने अपने राम,ब्रह्म सूत्र ,संस्कृति से संवाद,जैसी नई पुस्तकें*
राज कमल प्रकाशन का
*खिलेगा तो देखेंगे, अथ कथा बजरंगबली,जीवन क्या जिया,मधोपुर का घर ,महा ब्राह्मण, अंबर परियां,अंतिम अध्याय जैसी नई पुस्तकें आई हैं।।*

You may have missed