
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन देशभक्ति के वातावरण में अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया गया। तिलक आरती के द्वारा गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि एलएमसी के अध्यक्ष संतोष तुलस्यान ने तिरंगे को फहराया। इस अवसर पर श्रीमती संतोष तुलस्यान, अभिषेक तुलस्यान एवं श्रीमती अभिषेक तुलस्यान, ताराचंद जैन,गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह, श्रेया भार्गव, अशोक कुमार सिंह, नवल कुमार सिंह एवं मनोज मंडल मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रगान गाया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा परेड किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ पर संपूर्ण वंदे मातरम गीत की सुरमयी प्रस्तुति की गई।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि आज सभी बच्चे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन, देशप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी को भी अपनाने का प्रण लें।छोटे छोटे बच्चों ने संदेशे आते हैं गीत पर मनोरम नृत्य की प्रस्तुति दी। एलएमसी सदस्य ताराचंद जैन ने कहा कि मैं इस मंच से हमारे संविधान निर्माताओं, स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करता हूँ, जिनके त्याग और बलिदान के कारण हम स्वतंत्र भारत में गर्व से तिरंगा लहरा रहे हैं। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के विजेताओं को मेडल प्रदान किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि कर्तव्यबोध, अनुशासन और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का दिन है।एक अच्छा नागरिक बनना ही सच्ची देशसेवा है।कार्यक्रम के अगले पायदान पर सैनिकों को श्रद्धांजलि, भारत की प्रगति को दिखाते हुए चंद्रयान 3 पर आधारित नृत्य की और राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति की। इसके अलावा ताइक्वांडो और कराटे का प्रदर्शन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नज़र आया। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दिया

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा