
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
डिवाईन पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम के साथ 77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने झंडोत्तोलन किया। झंडोत्तोलन के साथ ही विद्यालय के बच्चों द्वारा मधुर आवाज में राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद विद्यालय की बच्चियों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की।

विद्यालय के बच्चों के बीच प्रसाद के रूप में सेब बुंदिया का वितरण किया गया जिससे बच्चों में ख़ुशी देखी गई। सारे बच्चों ने ख़ुशी ख़ुशी प्रसाद खाया।

वहीं दूसरी तरफ डिवाईन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने के के ऐन स्टेडियम के परेड में हिस्सा लिया। परेड से खुश होकर उपस्थित मुख्य अतिथि ने बच्चों के परेड की सराहना की।

साथ ही बच्चों के बेहतर परेड से प्रभावित होकर उन्हें पुलिस लाइन जसीडीह के परेड में भी शामिल किया गया। प्राचार्या डॉ. ममता किरण ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों व उपस्थित अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दीं।

वहीं देवघर कॉलेज प्रांगण में संध्या को होने वाले कार्यक्रम के लिए डिवाईन पब्लिक स्कूल के बच्चों का चयन देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य के लिए किया गया जिसकी प्रस्तुति विद्यालय के बच्चों के द्वारा की गई।

जिला प्रशासन के तरफ से डिवाईन पब्लिक स्कूल को परेड के लिए तृतीय पुरुस्कार प्रदान किया गया।


More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा