
देवघर से प्रेम रंजन झा, का रिपोर्ट
आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को पुस्तक मेला परिसर में ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल द्वारा भव्य एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुनील खवाड़े (अध्यक्ष, देवघर जिला ओलंपिक संघ),
विशेष अतिथि आशीष झा (सचिव, जिला ओलंपिक संघ),
नवीन शर्मा (कोषाध्यक्ष),
तथा पुस्तक मेला के संस्थापक डॉ. सुभाष राय द्वारा मशाल प्रज्वलन कर किया गया।
इसके पश्चात बच्चों ने आकर्षक ड्रिल प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नर्सरी व के.जी. के बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति पर आधारित नृत्य
“सरफ़रोशी की तमन्ना” रहा, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों के लिए रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं—
प्ले-हाउस वर्ग – बन्नी एंड कैरट रेस, हनी बी एंड फ्लावर रेस, बॉल एंड सॉकेट रेस
प्री-नर्सरी वर्ग – बलून बर्स्टिंग, पिरामिड, अल्फाबेट, नंबर, पजल, बॉल एंड बकेट, पैक द बैग रेस
नर्सरी वर्ग – बैलेंसिंग बॉल, पिक विथ स्टिक, पिरामिड रेस
के.जी. वर्ग – सैक रेस, हर्डल रेस
बच्चों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
बाल ओलंपिक की ऐतिहासिक घोषणा
मुख्य अतिथि डॉ. सुनील खवाड़े ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि
> “पढ़ाई के साथ खेलकूद बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।”
उन्होंने मंच से देवघर में जल्द “बाल ओलंपिक” आयोजित करने की घोषणा की और बताया कि यह आयोजन
जिला ओलंपिक संघ के बैनर तले होगा, जिसकी संयोजक ब्लूमिंग बड्स की डायरेक्टर शोभा बथवाल होंगी।
उन्होंने कहा कि इसमें जिले के सभी प्ले स्कूल और जूनियर स्कूल के बच्चे भाग लेंगे, जिससे बच्चों में प्रारंभ से ही खेल भावना विकसित होगी।
आशीष झा ने भी आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को मोबाइल से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करते हैं।
विद्यालय की डायरेक्टर शोभा बथवाल ने वाइस प्रिंसिपल हर्षा मैम व समस्त शिक्षिका टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि—
> “अभिभावकों और विद्यालय के सामूहिक सहयोग से ही ऐसे कार्यक्रम सफल होते हैं।”
उनहोंने पुस्तक मेला आयोजन समिति विशेष रूप से डॉ. सुबोध जी एवं टीम को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
—
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी
प्ले-हाउस वर्ग
बन्नी कैरट रेस:
प्रथम – आद्वेद वत्स | द्वितीय – हरियक्ष सिंह | तृतीय – वान्या ठाकुर
हनी बी फ्लावर रेस:
प्रथम – जयंती राज | द्वितीय – वामिका कुमारी | तृतीय – अविका भारद्वाज
बॉल एंड सॉकेट रेस:
प्रथम – सुहानी साहू | द्वितीय – आयुषी लय्छीरामका | तृतीय – स्वरा भारद्वाज
—
प्री-नर्सरी वर्ग
बलून बर्स्टिंग – जीविका यादव
अल्फाबेट रेस – अयांश गुप्ता
पजल रेस – अभिप्रिया रौशन
नंबर रेस – हर्षित कुमार
बॉल एंड बकेट – शिवाय झा
पैक द बैग – हर्ष राज
(अन्य विजेताओं सहित)
—
नर्सरी वर्ग
बॉल बैलेंसिंग – शिवांश पाण्डेय
पिरामिड मेकिंग – नवनीत विश्व राज
पिक विथ स्टिक – जाह्नवी प्रिया
—
के.जी. वर्ग
हर्डल रेस: विनायक
सैक रेस: रेयान यादव
पुस्तक मेले में डॉ. सुनील खवाड़े की बड़ी घोषणा – देवघर में जल्द होगा बाल ओलंपिक
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को डॉ. सुनील खवाड़े ने किया पुरस्कृत किया।।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन