
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

कड़ाके की ठंड और शीतलहरी को देखते हुए शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर खुले आसमान के नीचे जीवन यापन कर रहे मुसाफिरों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

यह कंबल वितरण कार्यक्रम सत्संग आश्रम रोड, पुरंदाहा चौक, सत्संग हॉल, पुराना चानन बस स्टैंड, फव्वारा चौक, बजला चौक सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला २० सूत्री के उपाध्यक्ष डॉक्टर मुन्नम संजय ने किया।

यह अभियान झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर तथा जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित किया गया।

इस अवसर पर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रबी वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक वर्मा, अधिर वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता एवं सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया।

लाभुकों ने हेमंत सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। डॉक्टर मुन्नम संजय ने लोगों से अपील की कि शीतलहरी के दौरान सड़क किनारे या फुटपाथ पर सोने से बचें तथा प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर श्जिले के तेज तरार उपायुक्त नमन प्रियस लकड़ा जी द्वारा की गई व्यवस्थाएं सराहनीय है ।


More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन