देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर-लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहरी का प्रकोप बाबा नगरी में भी लगातार जारी है। ऐसे में सड़क किनारे रह रहे लोगों और असहायों के बीच लगातार समाजसेवियों द्वारा कंबल,स्वेटर आदि का वितरण किया जा रहा है,इसी क्रम में वार्ड नंम्बर 13 की रहने वाली रीता वर्णवाल ने भी असहायों के बीच कंबल का वितरण किया।इस दौरान मौके पर जुटी मुहल्ले के असहाय महिलाओं की अच्छी भीड़ दिखी और सभी कंबल प्राप्त कर काफ़ी खुश नज़र आ रहीं थीं।
वहीं इस सम्बंध में वार्ड नंबर 13 की संभावित पार्षद प्रत्याशी रीता वर्णवाल ने कहा कि इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा में ठंड बहुत ज्यादा है इसलिए असहायों के बीच मदद की भावना से कंबल वितरण किया है।पूर्व में भी हम से जो बन पड़ा है वार्ड के लिए और वार्ड के लोगों की मदद के लिए,मैं हर वक्त आगे आयी हूं और अपना सकारात्मक योगदान दिया है और यह क्रम निरन्तर जारी रहेगा।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा