नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का जोरदार धरना, ईवीएम से चुनाव कराने व तिथि की जल्द घोषणा की मांग

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में ईवीएम के प्रयोग की मांग और रामपुर में बने वर्टिकल 3 के तहत आवास ( फ्लैट)में लाभूको को जल्द से जल्द गृह प्रवेश को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन का आयोजन निगम कार्यालय के प्रांगण में बुधवार को किया गया।

धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने की।आपको बता दें कि


राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनाव कराने में हो रहे विलम्ब के खिलाफ भाजपा ने सड़कों पर मोर्चा खोल दिया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, धरना में भाजपा नेताओं ने चुनाव की तिथि की जल्द से जल्द घोषणा, चुनाव दलीय आधार पर कराने तथा बैलेट पेपर की जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) का प्रयोग करने एवं वर्टिकल 3 तहत बने आवास में गृह प्रवेश जल्द कराने की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि हेमंत सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था को गंभीरता से नहीं ले रही है और निकाय चुनाव में बैलेट पेपर का प्रयोग सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करता है।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह निकाय चुनाव भी दलीय आधार पर होना चाहिए। पिछले पांच वर्षों से नगर निगम चुनाव लंबित होने के कारण इच्छुक उम्मीदवार मायूस हैं और विकास कार्य ठप पड़े हैं।

उन्होंने ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र होगा।


यदि निकाय चुनाव जल्द नहीं हुए तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करेंगे।


साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब का आशियाना बदहाली के आंसू रो रहे हैं वर्टिकल 3 के तहत बने फ्लैट लाभुकों को गृह प्रवेश नहीं करवाया जा रहा है यह किसके इशारे।

पर हो रहा लाभुक पैसा दे दिए हैं निगम का चक्कर लगा रहे हम निगम अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहना चाहते हैं है कि जल्द से जल्द अगर उस फ्लैट में गृह प्रवेश नहीं करवा गया उग्र आंदोलन होगा और आंदोलन के बाद वर्टिकल 3 के लाभुक के साथ ताला तोड़कर गृह प्रवेश होगा भाजपा हमेशा जनता के साथ है


मौके पर धरना को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी सारठ के पूर्व विधायक रंधीर सिंह ने कहा कि,नगर निकाय चुनाव न होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है।

जिस वजह से आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। कहा कि निगम में अफसरशाही हावी है।

वहीं, देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार चुनाव में संभावित हार से डर रही है। इसलिए चुनाव नहीं करा रही है।जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने कहा कि जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचने वाला स्थानीय नेतृत्व गायब है।

इससे आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क ,जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं। भाजपा निगम प्रभारी सह वार्ड पार्षद जिला उपाध्यक्ष कन्हैया झा ने कहा कि


कि नगर निकाय चुनाव में ईवीएम का प्रयोग पारदर्शिता व निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि निकाय चुनाव में और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और उन्होंने और कहा कि अफसर शाही के चलते राज सरकार की मिली भगत के चलते वर्टिकल 3 तहत बने प्रधानमंत्री आवास


6साल से धूल फांक रहे पीएम आवास योजना के फ्लैट
यह प्रोजेक्ट केंद्र का ड्रीम प्रोजेक्ट है कि साल 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत देंगे, इस सपने को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने हजारों करोड़ रुपये पानी की तरह बहा दिए. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर-शहर

गरीबों के लिए आशियाना बनाया जाने लगा. ऐसे ही देवघर में भी करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से 665 फ्लैट बनाए गए, ये फ्लैट्स बन कर तो तैयार हो गए, लेकिन जिस मकसद से ये फ्लैट्स बनाए गए वो पूरा नहीं हुआ. जिन फ्लैट्स में गरीब लोग अपना आशियाना बनाने वाले थे. आज उन्हीं फ्लैट्स में नशेड़ी अपना मयखाना बनाए बैठे हैं.


इन फ्लैट्स में आज शराबी अपनी पार्टियां करते हैं. रख रखाव के अभाव की वजह से बड़ी-बड़ी घास उगी है. अगर आप फ्लैट्स के अंदर नजारा देखोगे तो टॉयलेट,गंदा हैं. यहां तक कि इन फ्लैट्स में लगाई गई ग्रील भी उखड़ी हुई है. यहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह फ्लैट प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बीपीएल परिवार के लोगों के लिए बनाए गए थे, लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से इन फ्लैटों को गरीब लोगों को गृह प्रवेश नहीं कराया गया है.


निगम को हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि जल्द से जल्द नगर निगम फ्लैट लाभुकों को गृह प्रवेश नहीं कराएगा तो ताला तोड़ कर गृह प्रवेश होगा चाहे जनता के लिए हमें जेल जाना पड़े कोई लाभुक परेशान नहीं हो गृह प्रवेश अब जल्द होगा
मौके पर जिला महामंत्री संतोष उपाध्याय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न कराना सीधे-सीधे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है।

संचालन संतोष उपाध्याय ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा ने किया। वहीं राज्यपाल के नाम से भाजपा नेताओं ने सह नगर प्रशासक को मांग पत्र सौंपा।

धरना को संबोधित करने वाले वक्ता
धरना को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया , संजीव जजवाड़े,पंकज सिंह भदोरिया,अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय कन्हैया झा नारायण दास रंधीर सिंह सचिन सुल्तानिया विनय चंद्र वंशी रमेश राय बबलू पासवान धनंजय तिवारी बलराम पोद्दार ,अभय आनंद झा ,सुनीता सिंह महेशा राय गौरी शंकर शर्मा वर्टिकल 3 के लाभुक सुधा वर्मा आदी ने सम्बोधित किया।

धरना में शामिल पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी विजया सिंह विशाखा सिंह


अमृत मिश्रा तुफान महथा, मुकेश पाठक मुकेश दास दशरथ दास भूषण सोनी मिथलेश यादव चंद्रशेखर खवाड़े संजय गुप्ता धनंजय खवाड़े विकास कुमार कन्हैया झा,अधीर चंद्र भैया संतोष उपाध्याय संजीव जजवाड़े रीता चौरसिया विपीन देव नवल राय मनोज मिश्रा बालानाथ सिन्हा संध्या कुमारी निरंजन देव अलका सोनी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी समेत वर्टिकल 3 के लाभुक एवं आमलोग धरना में शामिल रहे।