
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी देवघर विधानसभा के नगर निगम कार्यालय में धरना प्रदर्शन को लेकर देवघर भाजपा मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई इस बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वंदे मातरम के गीत के साथ बैठक की शुरुआत हुई

बैठक मैं प्रभारी के रूप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे

जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत भाषण से स्वागत किया साथ ही साथ जिला अध्यक्ष ने बैठक का उद्देश्य को बताया

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा झारखंड की यह सरकार नहीं चाहती है की नगर निगम का चुनाव हो आज वार्ड पार्षदों का कार्यकाल 5 साल पहले खत्म हो चुका है छठा साल में प्रवेश कर चुके हैं लेकिन यह सरकार को नगर निकाय चुनाव कराने में किस बात का डर है यह समझ से पर है चारों तरफ भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार फैला है हर तरफ लूट ही लूट है आज केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास कार्य को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने धीमा करने का काम किया लोगों को आवास नहीं दिलवा रही है केंद्र सरकार पैसा दे रही है लेकिन यह सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है आज बालू गिट्टी इत्यादि का धंधा खुले आम भ्रष्टाचार में लिप्त है

हम मांग करते हैं नगर निगम का चुनाव दलीय आधार पर हो आज केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई योजना को धीमा कर कार्य कर रही है कई योजना का नाम बदलकर उसमें भी लूटने का काम कर रही है आज मैया समान योजना में 25 लाख महिला का नाम काट दिया गया मां बहन को भी ठगने का काम यह सरकार ने किया है

झारखंड सरकार ने कहा मैं 200 यूनिट बिजली फ्री दूंगा लेकिन यह कार्य भी हवा हवाई हो गया है स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को ठकने का का काम कर रही है

पूर्व की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के द्वारा चलाई गई योजना का नाम बदलकर कार्य कर रही है पर झारखंड की भोली भाली जनता को लूटने का काम यह सरकार कर रही है
मैं सभी जनता जनार्दन एवं पार्टी के कार्यकर्ता से कहना चाहूंगा धरना प्रदर्शन के माध्यम से एक-एक कार्यकर्ता एक जनता इस लूटोरी सरकार की कुर्सी हिलने का काम करें
पूर्व विधायक नारायण दास ने कहा यह सरकार खाली अपना पॉकेट भरने का काम कर रही है इस सरकार को जनता से कोई लेना-देना नहीं मैं मांग करता हूं झारखंड में नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर हो अब समय आ गया है अब भोली भाली जनता चुप नहीं रहेगी और नगर निकाय चुनाव करवा कर रहेगी

साथ ही साथ बैठक की समाप्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता पूर्व जिला उपाध्यक्ष व्यास सिंह जी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित जिला अध्यक्ष सचिन रवानी झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री रणधीर सिंह प्रदेश पूर्व विधायक नारायण दास कार्य समिति सदस्य संजीव जजवाड़े रीता चौरसिया नवल राय अधीर चंद्र भैया कन्हैया झा प्रज्ञा झा सचिन सुल्तानिया विजया सिंह विनय चंद्रवंशी धनंजय तिवारी प्रोफेसर राजीव सिंह सुलोचना देवी बलराम पोद्दार अमृत मिश्रा पंकज सिंह भदोरिया सोना धारी झा संजय गुप्ता सुनील यादव जयप्रकाश सिंह सुमित रामानी राजेश मंडल रमेश राय ईश्वर राय रामनारायण राय राजन सिंह मुकेश पाठक आशीष पंडित भूषण पंडित भूषण सोनी अमनदीप गोलू सौरभ पाठक तूफान महथा बबलू पासवान जगन्नाथ यादव दशरथ दास अलका सोनी संध्या कुमारी मनीष सिंह बबलू कुमार राजीव कुमार बम बम दुबे अशोक कुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन