नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सड़क सुरक्षा शपथ के माध्यम से आमजनों को किया गया जागरूक

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

उपयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी देवघर, नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी देवघर, शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के छठा दिन “Safety at Offices” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अंतर्गत विभिन्न प्रशासनिक विभाग एवं पुलिस विभाग के कार्यालय कर्मियों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधित शपथ लिया गया।

जिसमें एक जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता की भूमिका निभाने हेतु, सभी यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर बाई ओर सावधानीपूर्वक चलना, कभी भी दौड़कर सड़क पार नहीं करना,

अधिकृत ड्राइविंग उम्र होने पर ही वाहन चलाना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना, दोपहिया वाहन चलाते या सफर करते समय हेलमेट जरूर पहनना, दोपहिया वाहन पर दो व्यक्ति से अधिक सफर नहीं करना,

चार पहिया वाहन चलाते या सफर करते समय सीट बेल्ट जरुर लगाना, गति पर नियंत्रण रख वाहन चलाना, खतरनाक ढंग से वाहन कभी नहीं चलाना, किसी भी प्रकार का नशा कर वाहन नहीं चलाना, आपातकालीन सेवा वाहनों को पहले जाने का रास्ता देंना, सड़क पर अन्य लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखना,

नेक नागरिक की भूमिका निभाते हुए सड़क दुर्घटना में हुए घायलों की सहायता करना, और प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित करना कि वह भी इनका पालन करने से संबंधित शपथ लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश देकर आम लोगों को सुरक्षित सफर करने हेतु जागरूक किया गया। इसके अलावा सोनायरठारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों में सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ के माध्यम से पंपलेट बाँटकर आम लोगों को जागरूक किया गया।