देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर।आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर के द्वारा रामा देवी महिला बाजला कॉलेज में आज छात्राओं के साथ एक मुख्य बैठक लिया गया जिसमें यह निर्णय लिया गया है कि अगले माह में मिशन साहसी कार्यक्रम के तहत आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि छात्राएं मार्शल आर्ट सीख कर सशक्त वह आत्मनिर्भर बने बैठक की शुरुआत परिषद गीत लेकर की गई बैठक में मुख्य रूप से झारखंड की प्रदेश सह छात्रा प्रमुख खुशी देव उपस्थिति रही खुशी देव जी के नेतृत्व में यह बैठक लिया गया उन्होंने कहा कि आज के समय में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना बहुत ही आवश्यक हो गया है सभी छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ सके हम सभी देख रहे हैं कि छात्राओं के साथ अपराध बढ़ता ही
जा रहा है और सरकार भी इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है इसीलिए विद्यार्थी परिषद ने यह निर्णय लिया है कि छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी जाएगी बाजला कॉलेज की अध्यक्ष अंजली पाठक ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ- साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त होना पड़ेगा कॉलेज की मंत्री केया भट्टाचार्य उपस्थिति रही कॉलेज की उपाध्यक्ष डिंपल सिंह , नेहा कुमारी अंजली कुमारी एवं अन्य कॉलेज की कार्यकर्ता उपस्थित रही।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा