नेशनल गेम्स 2023 गोवा में लॉन बॉल एकल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता छोटी कुमारी झारखंड (देवघर) का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में लिए ट्रायल के लिए हुआ हैं।
देवघर।एशियन गेम्स अंडर 25 लॉनबॉल जो की मार्च महीने में थाईलैंड में आयोजित होगा, उसके सलेक्शन के लिए एक कैंप का आयोजन इंडियन लॉन बॉल संघ के द्वारा किया जाएगा।ये कैंप 14 फरवरी से 17 फरवरी तक दिल्ली में कराया जाएगा।।उस कैंप में 4 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ी का चयन हुआ है ,पुरुष में बिट्टू दास आसाम से, विक्रम रजक दिल्ली से मिकु कुमार बिहार से , एसके अबू जलाल ओडिसा से जबकि 4 महिला खिलाड़ी करीना पेटवरी आसाम से,छोटी कुमारी झारखंड( देवघर) से,शइस्ता शर्मा दिल्ली से,प्रतिमा सेठ ओडिसा से, का सलेक्शन कैंप के लिए हुआ है दोनो वर्गों में 2 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन होगा जो की लॉन बॉल में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे।। छोटी कुमारी जो की 37 वीं सीनियर नेशनल गेम्स 2023 में सिंगल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।।छोटी कुमारी के चयन पे जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े,डीएसए सचिव आशीष झा,लॉन बॉल के सचिव कृष्ण कुमार बर्नवाल,ओलंपिक संघ के सचिव चन्दना झा सहित ओलंपिक संघ के बीरेंद्र सिंह,संजय मालवीय,आलोक बोस,आजाद पाठक, सुरेशानंद झा, गोपा पाठक, मनोज मिश्र, विजय प्रताप सनातन, मयूरी , कौशल, संजीव झा, हर्ष वर्धन, रितेश केशरी, बीरेंद्र अग्रवाल ने खुशी जाहिर किया।ये जानकारी ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष नवीन शर्मा ने दिया।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा