देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट
देवघर-जसीडीह थाना अंतर्गत घोड़लास स्थित बघोड़ी गांव में अंजाम दिए गए डबल मर्डर से सनसनी फैल गई हैं।बदमाशों ने 12 वर्ष के बच्चे समेत उसकी मां की गला दबाकर हत्या कर मौके से फरार हो गए। इतना ही नहीं मौके पर घर के भीतर का सारा सामान भी बिखरा हुआ था।जिसमें से कुछ कागजात भी गायब बताया जा रहे है।वहीं मृतिका का नाम मिनी देवी है जो जसीडीह थाना इलाके के ही सरासनी की रहने वाली हैं और घोरलास के बघोड़ी में अपना मकान बनाकर पति और बेटे के साथ रह रही थी।मृतका के परिजनों की माने तो मिनी देवी का पति रात के वक़्त टोटो रिक्शा चलाता है और मिनी देवी अपने गांव और आस पास में सूद -ब्याज पर पैसे उधार देने का कारोबार करती थी।घरवालों के मुताबिक, जिस डायरी में मिनी देवी पैसों के लेन देन का हिसाब रखती थी वह भी मौके से गायब मिला हैं। इस पूरे वाकए के दौरान बच्चे की हत्या बड़ी ही बेरहमी से की गई हैं।बीते बुधवार की रात इलाके में हल्की बारिश भी हुई थी और बच्चे के कपड़े भी भींगे हुए थे।उधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक नारायण दास के साथ ही जसीडीह थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक के घरवालों का दावा हैं कि,पैसों की लेन देन को लेकर आस पास के गांव के लोगों ने ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया हैं।घटना को लेकर मौके पर पहुंचे देवघर विधायक नारायण दास ने कहा कि यह काफ़ी दुखदाई घटना है मैंने सम्बंधित थाना के प्रभारी से बात किया है।बगल में थाना है बावजूद यह घटना समझ से परे है।निश्चित रूप से इस ओर कार्यवाई की जरूरत है ताकि अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाला जाए।बहरहाल परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा