
देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट

देवघर। स्थानीय ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव ऊर्जा बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत फ्रांसिस स्कूल देवघर के प्राचार्य फ़ादर अब्राहम कोलाडिल एवं फ़ादर प्रसन्नजीत टोपों थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर के गणमान्य रामनंदन सिंह, राम सेवक गुंजन, नीतू झुनझुनवाला, रीता चौरसिया, पीयूष जयसवाल और अन्य उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

बाल कलाकारों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसमें छोटे बच्चों ने प्रस्तुति दी मानो देवलोक आज पृथ्वी पर आ गया हो। इस प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाईं। प्ले हाउस के बच्चों ने पाठ्यक्रम आधारित कविताओं पर नृत्य प्रस्तुत किया जबकि प्री नर्सरी, नर्सरी और के जी के छात्र-छात्राओं ने अपनी भावनाओं और ऊर्जा का परिचय देते हुए दिखाया कि उनमें उत्साह और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है। बच्चों की माताओं ने भी अपने बच्चों के साथ स्टेज पर भावनात्मक प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।
मुख्य अतिथियों और अभिभावकों ने दी सराहना
बच्चों की इस ऊर्जा और आत्मविश्वास को देखकर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथिगण भी प्रसन्न हुए। उन्होंने बच्चों की परफॉर्मेंस की भूरी भूरी प्रशंसा की और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इस विश्वास के साथ बच्चों को सौंपना सार्थक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि बच्चों की ऊर्जा बस सही दिशा में दिखाना ही जरूरी है और ब्लूमिंग बड्स प्ले स्कूल यही दिशा प्रदान करता है जिससे बच्चे भविष्य में देश के ऐसे नागरिक बनें जिन पर सबको गर्व हो।
संत फ्रांसिस स्कूल के वाइस प्रिंसिपल प्रसन्नजीत टोपों ने भी पूरे कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि बच्चों में दिखा आत्मविश्वास और उनकी परफॉर्मेंस काबिलेतारीफ है। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के प्रति उनके प्यार, मेहनत और विद्यालय के मिशन की प्रशंसा करते हुए बताया कि यही विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। राम सेवक गुंजन ने बच्चों की प्रस्तुति को विशेष और अद्वितीय बताया और कहा कि ऐसी परफॉर्मेंस तैयार करना आसान कार्य नहीं है।
विद्यालय की प्रतिबद्धता और सहयोग की ताकत
अभिभावक भावविभोर होकर स्कूल को धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे। प्राचार्या शोभा बदवाल ने हर्षा मेम के साथ विश्वास दिलाया कि यह प्ले स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और अभिभावकों के आपसी सहयोग के कारण ही कार्यक्रम का परिणाम इतना सुंदर और प्रेरक बनता।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा