
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

72वे सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप जो कि 4 जनवरी से 11 जनवरी तक बनारस में खेला जाएगा।उसके लिए देवघर की कृति सिंह और दीपिका कुमारी का चयन देवघर टीम से किया गया है।। टाटा में हुए स्टेट चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने के कारण दोनों का नेशनल के लिए हुआ।।बताते चले कि देवघर की टीम पहली बार स्टेट चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में खेली थी।देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने चयन पे खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जब कोई खिलाड़ी को सफलता मिलती है तब वास्तविक खुशी उनको मिलती है।। देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि बहुत गर्व की बात है कि देवघर की महिला और पुरुष दोनों टीम लगातर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।।और भविष्य में भी खेल में आ रहे सभी समस्या को दूर किया जाएगा।।और खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट भी कराया जाएगा।उनके चयन पे देवघर जिला वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन आशीष झा, मुख्य संरक्षक डॉ जेसी राज,सचिव नवीन शर्मा,कोषाध्यक्ष जूही केसरी, बंटी नंदन सिंह,रोहित कुमार,ऋषि राज सिंह,जोगी तिवारी,कृष्णकुमार,चंदन सिंह,नितेश पंडित,सुधारक चौधरी ने खुशी जाहिर किया।

More Stories
“झौसागढी दुःखी साह रोड स्थित दुखी साह मेमोरियल ” संदीपनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन कलर डे आयोजित
हंसराज जयंती पर विद्यालय में माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन