देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर। आज रविवार को देवघर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप आलोक कुमार के निधन की घटना से आहत देवघरवासियों ने मृत आत्मा की शांति और इंसाफ की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च स्थानीय वीआईपी चौक, टावर चौक और बाजला चौक होते हुए घटनास्थल मॉडर्न पब्लिक स्कूल तक पहुंचा। कैंडल मार्च में जिले के साथ-साथ अन्य जिलों से आए लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। लोगों का कहना था कि इस घटना ने पूरे देवघर को शर्मसार कर दिया है। देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में इस प्रकार की घटना का होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और समाज को झकझोरने वाला है। मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित की और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। पूरे मार्ग में वातावरण गंभीर और संवेदनशील बना रहा। इस कैंडल मार्च में प्रभाकर शांडिल्य, रूपेश सिंह, उमाशंकर सिंह, विजय प्रताप सनातन, अभिजीत सिंह, अभिषेक मिश्रा, सुमन यादव, सुनील गुप्ता, दीपक झा, राजेश यादव, विनय चंद्रव

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा