देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर बीते दिन जिले के नगर थाना क्षेत्र के हिरणा मोहल्ला की रहने वाली महिला सीमा कुमारी सड़क पर चलती गाड़ियों को पहले रुकवाती थी और जैसे ही गाड़ी रोक कर वैसे ही इसके अपराधी साथ ही गाड़ी में सवार हो जाते थी । फिर डरा धमकाकर गाड़ी को सुनसान जगह ले जा कर । जहाँ गाड़ी में सवार लोगो के साथ मारपीट कर उनके पास से सामान और मोबाइल की छिनतई का अंजाम देती थी । इसी माह की 5 तारीख को नगर थाना क्षेत्र के शंख मोड़ के पास घटी थी। गिरिडीह से कुछ लोग स्कोर्पियो लेकर देवघर आये थे। यहाँ कामधाम पूरा कर जब वापस गिरिडीह की ओर जा रहे थे। तभी महिला ने अपने साथियों को फ़ोन कर शंख मोड़ बुलाया और बड़ी चालाकी से स्कोर्पियो को रूकवाया। गाड़ी रुकते ही महिला के साथियों ने सभी सवार को बंधक बना लिया और सुनसान स्थान ले जाकर इन लोगों के साथ मारपीट कर छिनतई और लूटपाट करने के बाद वहां से फरार हो गये।जिसके बाद पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत नगर थाना में की गयी ।पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सौरभ के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने इस कांड में शामिल महिला सहित 4 को गिरफ्तार किया है। सदर एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार लोगो के पास से लूट की तीन मोबाइल भी बरामद की है।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा