
देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
समाजसेवी सह महापौर प्रत्याशी सूरज झा वार्ड भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को कोरियासा पहुंचे। इस दौरान वार्ड वासियों ने उनका स्वागत किया। लोगों ने पुष्पगुच्छ के साथ सूरज झा का अभिनंदन किया। बातचीत के दौरान लोगों ने उनसे निगम क्षेत्र की समस्याओं को साझा किया। वार्डवासियों ने क्षेत्र में मुकम्मल मूलभूत सुविधा नहीं होने पर आक्रोश जताया। इस दौरान मुख्य रूप से बिजली का पोल नहीं होने की बात उभर कर सामने आई। लोगों ने कहा कि इस वजह से बच्चों को पढ़ाई लिखाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर में मुश्किल होती है ।वार्ड वासियों ने इस समस्या का तत्काल निदान करने का आग्रह किया।मसले की गंभीरता को समझते हुए महापौर प्रत्याशी आवेदन के साथ विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मामले में त्वरित रुप से समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। कार्यालय में उन्होंने अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर जनता से मिले आवेदन को विभाग को सुपुर्द किया। साथ ही अधीक्षण अभियंता ने इसे फौरन अग्रेतर कारवाई के लिए फारवर्ड कर दिया है। मौके पर संजय बनर्जी, महेंद्र रामानी, विजय शाह, मीरा देवी, माला देवी ,मानक देवी ,संजीत कुमार रामानी ,विजय कुमार रामानी , संजय रामानी ,विशाल कुमार, राजकुमार रवानी, टिंकू तुरी ,लालू तुरी, वीरू कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
*निगम गठन के डेढ़ दशक बाद भी ऐसी स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण : सूरज*
मामले के निदान की ओर कदम बढ़ाने के बाद सूरज ने कहा कि लोगों के हित में मेरी जब भी जैसी भी आवश्यकता होगी, मैं हर तरह से खड़ा रहूंगा। लेकिन निगम गठन के पंद्रह वर्ष के बाद भी ऐसी समस्याओं का होना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह स्थिति लज्जाप्रद व खेदजनक है। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है, मैंने स्वयं कार्यालय में उपस्थित रहकर काम को आगे बढ़ाया है। जल्द कोरियासा के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने लगेगा, केवल टैक्स वसूलने के लिए आसपास के गांवों को शामिल कर लिया गया है लेकिन अब निगम को सुविधाएं देनी होगी, तब ही टैक्स मिलेगा। यह जनता का वाजिब हक है और किसी भी सूरत में हकमारी नहीं होगी।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा