नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवां में पाचक के पद पर कार्यरत कुंवर सिंह को सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई

 

देवघर से आशुतोष झा का रिपोर्ट

आज दिनांक 31.10.25 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारवाँ में पाचक के पद पर कार्यरत श्री कुँवर सिंह सेवानिवृत्त हुए जिसके उपलक्ष्य में सी एच सी के सभागार में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी के सिन्हा की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मी श्री कुँवर सिंह को सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर वरीय प्रयोगशाला प्राविधिक विभूति कुमार, मीना कुमारी, नीलम कुमारी, प्रेमलता हांसदा, सर्वेश्वर सिंह, विक्रम सिंह, अंकित कुमार, प्रशांत कुमार, हीरालाल मंडल सहित दर्जनों कर्माचारियों ने हिस्सा लिया.
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने जहां माल्यार्पण कर और बुके देकर उनका स्वागत किया वहीं अन्य कर्मचारियों ने अंग वस्त्र और अन्य उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया.
झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्री कुँवर सिंह वर्ष 1998 से सारवां में पाचक के पद पर ईमानदारी पूर्वक अपनी सेवा दिए और संगठन के प्रति भी समर्पित रहे.
जिलाध्यक्ष ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन देवघर से मांग की है कि श्री सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद के बाद के सभी निर्धारित दावों का भुगतान जल्द से जल्द किया जाय.