नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

रौनियार वैश्य महिला समिति द्वारा कंबल वितरण एवं दीपदान कार्यक्रम संपन्न

 

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

, कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर रौनियार वैश्य महिला समिति, की ओर से एक प्रेरणादायक सेवा एवं भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन का नेतृत्व समिति की सचिव कंचन मूर्ति, अध्यक्ष लाजवंती गुप्ता, एवं उप सचिव पायल गुप्ता के संयुक्त मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर समिति की महिलाओं ने कस्टर् टाउन स्थित रौनियार आश्रम में एकत्र होकर अपनी तरफ से 5 – 5 कंबल संग्रहित किए और इन्हें ज़रूरतमंदों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
तत्पश्चात सभी सदस्याएं बैद्यनाथ धाम रेलवे स्टेशन पहुँचीं, जहां गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किए।

इसके पश्चात महिलाएं शिवगंगा तट पर पहुँचीं, जहाँ देव दीपावली के अवसर पर सामूहिक दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी और सेवा की भावना के साथ सभी ने एक-दूसरे से खुशियाँ बाँटी और शिवगंगा से बाबा बैद्यनाथ मंदिर की ओर पैदल यात्रा करते हुए मार्ग में कई ज़रूरतमंदों के बीच अतिरिक्त बचे हुए कंबल वितरित किए।

बाबा मंदिर पहुँचकर महिलाओं ने भोलेनाथ से सबके सुख, शांति एवं कुशलता की प्रार्थना की।
इस पुण्य कार्य में इंदु देवी, उषा देवी, जयमाला देवी, पूनम शाह, रूप साह, ममता गुप्ता, निशा कुमारी, ललिता देवी आदि सदस्याएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।
समिति की अन्य सदस्याएं डॉ. के. पल्लवी तथा बबीता आनंद व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न रहते हुए भी कंबल दान में सहयोग कर इस सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
इस अवसर पर सभी महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि “सेवा ही सच्ची साधना है” —