देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट
देवघर जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े कोठिया स्थित कथा मैदान का अवलोकन किया और हर्ष जाहिर करते हुए कहा की 14 से 20 नवंबर को देश के विख्यात शिव कथा वाचक परम पूज्य प्रदीप मिश्रा महाराज (सीहोर वाले ) शिव नगरी देवघर में शिव भक्तों को शिव कथा सुनाने आ रहे है ये देवघर ही नहीं पूरे झारखंड के लिए सौभाग्य की बात है , पूरे देश से लाखों भक्त देवघर आ रहे है इसमें देवघर के हर परिवार को सेवा में लग जाना चाहिए जिनको इच्छा है वो यहां आकर अन्न, सब्जी इत्यादि दान कर सकतें है किसी भी तरह का पैसा यहां नहीं लिया जाता हैं न किसी को भी देना है। यहां कार्यालय बना हुआ है यहां आकर अन्न जमा कर सकतें है। वही साथ में मौजूद बिठलेश सेवा समिति जो महाराज जी की समिति है सारा खर्च समिति ही कर रही है, वही सुनील खवाड़े एक दिन का जलवान की लकड़ी और 50 बोरा आलू दान देने का ऐलान किया , वहां मौजूद बिठलेश सेवा समिति के प्रबंधक विवेक उपाध्याय ने बताया ये कथा बिल्कुल निःशुल्क है और सात दिनों तक अनवरत भंडारा और पानी भक्तों के लिए सुविधा रहेगा पूरी व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की तारीफ किया , मौके पर आशीष झा, वीरेंद्र सिंह, नवीन शर्मा, महेश राय, सूरज झा, ध्रुव साह, प्रमेश राव , आशीष पंडित, राजन सिंह,राहुल तिवारी, प्रदीप, दीपक दुबे, रोहित पांडे, टिंकू खवाड़े, मनोज पांडे, इत्यादि मौजूद थे।

More Stories
देवघर नगर निगम ने मांस-मछली-अंडा विक्रेताओं को जारी किया निर्देश, एक माह के अंदर लेना होगा NOC
संगठन संकल्प अभियान के तहत अखिल भारतीय केसरवानी वैश्य महासभा की बैठक आज देवघर में* *बाबा नगरी में जुटेंगे झारखंड के 6 जिलों के स्वजातीय बंधु, समाज के उत्थान और सांगठनिक मजबूती पर होगी चर्चा
डिवाइन पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कंस वध और नरसिंह अवतार की प्रस्तुति ने मोहा मन, राधा-कृष्ण रैंप वॉक और डांडिया ने बांधा समां* *भक्ति, संगीत और उल्लास के रंग में रंगा विद्यालय परिसर, बच्चों के साथ अभिभावकों ने भी लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा