नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9431200000 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें

world media news today

No.1 Digital News Channel

झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन देवघर का सातवां स्थापना दिवस का आयोजन हुआ।

देवघर से प्रेम रंजन झा का रिपोर्ट

झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (जे. एस.पी.टी.ए.) ने आज 06/11/25 को देवघर में सातवां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन कार्यालय, कुरूमटांड, रिखिया रोड, बलसरा, देवघर में आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य संरक्षक सह जे एस पी टी ए के प्रदेश मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े थे।। मुख्य संरक्षक डॉ सुनील खवाड़े का स्वागत जे एस पी टी ए के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण और अंग वस्त्र से सम्मानित किया।।
समारोह में, एसोसिएशन ने राजेश कुमार मिश्रा प्रदेश संयोजक को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर, राजेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में शिक्षकों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करने का आश्वासन दिया और एसोसिएशन के सभी सदस्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत ठाकुर (जिला अध्यक्ष) ने की, और इसका संचालन देवकांत मंडल (प्रधान सचिव) ने किया। इस दौरान, प्रो. शैलेश कुमार सिन्हा , संतोष झा गोकुल नंद ठाकुर , रामेश्वर चौधरी,पूनम कुमारी,रितेश ,मुजाहिद हुसैन,राम रंजन,सुशील महथा ,राजीव सिंह, और अमन कुमार चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देना है।